भगत सिंह के मकान एवं विद्यालय के जीर्णोद्धार पर खर्च किया जाएगा 8 करोड़

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वीर क्रांतिकारी भगत सिंह के पुरखों के मकान, विद्यालय और उनके गांव का 8 करोड़ रुपए से जीर्णोद्धार किया जाएगा.फैसलाबाद जिला समन्वय अधिकारी नुरुल अमीन मंगल ने यहां प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘हमने स्वतंत्रता संग्राम के नायक भगत सिंह के मकान और गांव के विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए […]
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वीर क्रांतिकारी भगत सिंह के पुरखों के मकान, विद्यालय और उनके गांव का 8 करोड़ रुपए से जीर्णोद्धार किया जाएगा.फैसलाबाद जिला समन्वय अधिकारी नुरुल अमीन मंगल ने यहां प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘हमने स्वतंत्रता संग्राम के नायक भगत सिंह के मकान और गांव के विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए 8 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. यह धनराशि सिंह के गांव के उत्थान पर भी खर्च किया जाएगा जहां स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं है और निकास प्रणाली की दशा बहुत ही खराब है. ’’ मंगल ने बताया कि फैसलाबाद को इस बात पर नाज है कि भगत सिंह उसी माटी में पैदा हुए हैं और चाहते हैं कि इसे भगत सिंह के शहर के रुप में जाना जाए.
भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को इस प्रांत के फैसलाबाद (तत्कालीन ल्यालपुर) जिले में जरांवाला तहसील के बांगे गांव में हुआ था. यह गांव लाहौर से करीब 150 किलोमीटर और नकाकाना साहिब से महज 35 किलोमीटर दूर है. मंगल ने बताया कि भगत सिंह के मकान का जीर्णोद्धार होने के बाद यह गांव लोगों खासकर भारतीयों के लिए पर्यटन का केंद्र बन जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










