अश्लील वीडियो मामला: भारतीय मूल के पूर्व सांसद ने किया आरोपों से इनकार

बर्लिन : कथित रुप से बच्चों की अश्लील वीडियो रखने के मामले में जांच का सामना कर रहे भारतीय मूल के पूर्व जर्मन सांसद ने अपने उपर लगे आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने साथ ही कहा है कि वह गलत जानकारी फैलाने और अन्यायपूर्ण ढंग से उन्हें परेशान करने के कारण सरकारी अभियोक्ता के […]
बर्लिन : कथित रुप से बच्चों की अश्लील वीडियो रखने के मामले में जांच का सामना कर रहे भारतीय मूल के पूर्व जर्मन सांसद ने अपने उपर लगे आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने साथ ही कहा है कि वह गलत जानकारी फैलाने और अन्यायपूर्ण ढंग से उन्हें परेशान करने के कारण सरकारी अभियोक्ता के कार्यालय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु करने पर विचार कर रहे हैं. सेबैस्टियन एडाथी (44) ने कहा कि उन्हें उनके खिलाफ जांच के बारे में कोई चेतावनी नहीं मिली थी.
अभियोजकों ने कहा कि गत सोमवार एवं बुधवार को एडाथी के आवास स्थलों और कार्यालयों पर छापे के दौरान उन्हें ऐसे कोई सबूत नहीं मिले जिनके आधार पर उनके खिलाफ औपचारिक आरोप लगाए जा सके. उन्होंने संदेह जताया कि एडाथी को संभवत: पहले ही छापे मारे जाने की खुफिया जानकारी मिल गई होगी.
एडाथी ने साप्ताहिक समाचार पत्रिकार देर स्पीगल के ताजा संस्करण में छपे साक्षात्कार में सबूत हटाने या नष्ट करने के आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने एक अन्य साक्षात्कार में इन आरोपों से इनकार किया है कि उनके पास बच्चों के अश्लील वीडियो थे. उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना किसी ठोस सबूत के उनका नाम बच्चों के अश्लील वीडियो मामले से सार्वजनिक रुप से जोड़कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










