नेपाल : दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला

Published at :17 Feb 2014 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल : दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला

काठमांडो : नेपाल एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा देश के पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में मिला है. बचावकर्मी विमान में सवार 18 लोगों के बचने की संभावना का पता लगा रहे हैं. नेपाल के पुलिस प्रवक्ता गणेश के सी ने बताया कि अर्घखांची जिले के मसीने लेक में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला है लेकिन […]

विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा देश के पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में मिला है. बचावकर्मी विमान में सवार 18 लोगों के बचने की संभावना का पता लगा रहे हैं. नेपाल के पुलिस प्रवक्ता गणेश के सी ने बताया कि अर्घखांची जिले के मसीने लेक में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला है लेकिन अभी यह स्पष्ट नही है कि क्या कोई यात्री जीवित बचा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई भी नहीं बचा.

सुरक्षाकर्मियों ने कैप्टन शंकर श्रेष्ठ के मोबाइल के जरिये दुर्घटनास्थल का पता लगाया. 19 सीटों वाले इस विमान में एक शिशु सहित 15 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य मौजूद थे. विमान ने जुमला के लिए उड़ान भरी थी. इसमें डेनमार्क का एक नागरिक और शेष नेपाल के नागरिक सवार थे. भारी बारिश की वजह से कल बचाव कार्य बाधित हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola