इटली के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे रेन्जी

Published at :17 Feb 2014 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
इटली के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे रेन्जी

रोम : इटली के वामपंथी नेता माटेओ रेन्जी को आज प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकित किया जाएगा. वह इटली के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे. रेन्जी को इस पद के लिए नामांकित किए जाने के फैसले का निवेशकों ने स्वागत किया है लेकिन लोगों ने इस पर अलग अलग राय जाहिर की है. डेमोके्रटिक पार्टी के […]

विज्ञापन

रोम : इटली के वामपंथी नेता माटेओ रेन्जी को आज प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकित किया जाएगा. वह इटली के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे. रेन्जी को इस पद के लिए नामांकित किए जाने के फैसले का निवेशकों ने स्वागत किया है लेकिन लोगों ने इस पर अलग अलग राय जाहिर की है.

डेमोके्रटिक पार्टी के प्रमुख के तौर पर रेन्जी ने अपने पूर्ववर्ती एनरिक लेट्टा का स्थान लिया है. लेट्टा पर 10 महीने के कार्यकाल में वादों पर खरा उतरने में नाकाम रहने का आरोप लगा और उन्हें पद से हटाने में रेन्जी की अहम भूमिका रही.

उम्मीद है कि उनके नामांकन को अंतरराष्ट्रीय समायानुसार 9 बज कर 30 कर पर राष्ट्रपति जॉर्जियो नेपोलितानो की मंजूरी मिल जाएगी. चर्चा है कि इसके बाद 39 वर्षीय रेन्जी जल्द ही नई सरकार का गठन कर लेंगे और अपने वादों के मुताबिक इटली को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola