तालिबान ने किया पाकिस्तान के 23 फ्रंटियर कार्प्स का सिर कलम!

Published at :17 Feb 2014 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
तालिबान ने किया पाकिस्तान के 23 फ्रंटियर कार्प्स का सिर कलम!

इस्लामाबाद : तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के एक बड़े घटक ने एक कथित वीडियो और बयान जारी कर दावा किया कि उसने 2010 में अपने द्वारा अपहृत किए गए पाकिस्तान के 23 फ्रंटियर कार्प्स के कर्मी का सिर कलम कर दिया है. इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन टीटीपी मोहमंद एजेंसी द्वारा […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के एक बड़े घटक ने एक कथित वीडियो और बयान जारी कर दावा किया कि उसने 2010 में अपने द्वारा अपहृत किए गए पाकिस्तान के 23 फ्रंटियर कार्प्स के कर्मी का सिर कलम कर दिया है.

इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन टीटीपी मोहमंद एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में दावा किया गया कि समूह जल्द ही अपने दावे के समर्थन में फुटेज जारी करेगा. सुरक्षा अधिकारियों को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला.

यदि वीडियो में किया गया दावा सही साबित होता है तो यह शांति वार्ता के लिए बड़ा झटका होगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब मीडिया ने यहां खबर दी थी कि तालिबान ने अगले 24 घंटे में संघर्षविराम की घोषणा करने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola