ब्रिटिश सिखों ने ऑपरेशन ब्लूस्टार पर चुनाव बहिष्कार की धमकी दी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2014 9:44 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन के सिखों ने बड़े पैमाने पर पत्र लिखकर प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से मांग की है कि इस बात की विस्तृत जांच करायी जाए कि भारतीय थलसेना द्वारा 1984 में अंजाम दिए गए ऑपरेशन ब्लूस्टार में ब्रिटेन की क्या भूमिका रही थी. गौरतलब है कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को बाहर निकालने […]
विज्ञापन
लंदन: ब्रिटेन के सिखों ने बड़े पैमाने पर पत्र लिखकर प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से मांग की है कि इस बात की विस्तृत जांच करायी जाए कि भारतीय थलसेना द्वारा 1984 में अंजाम दिए गए ऑपरेशन ब्लूस्टार में ब्रिटेन की क्या भूमिका रही थी. गौरतलब है कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए 1984 में भारतीय थलसेना ने ऑपरेशन ब्लूस्टार को अंजाम दिया था.
सिख फेडरेशन यूके ने चेतावनी दी है कि हजारों सिख मतदाता अगले साल होने वाले आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे यदि कैमरन ऑपरेशन ब्यूस्टार में ब्रिटेन की भूमिका की विस्तृत जांच कराने पर सहमत नहीं हुए. ‘संडे टेलीग्राफ’ से बातचीत में सिख फेडरेशन यूके के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा, ‘‘स्वतंत्र सार्वजनिक जांच के लिए हमारे पास पहले ही 50 से ज्यादा नेताओं का समर्थन है. हमें विश्वास है कि अगले कुछ दिनों में यह संख्या 100 से ज्यादा पहंच जाएगी.’’
रिपोर्ट में संगठन के हवाले से कहा गया कि सप्ताहांत में देश भर के गुरुद्वारों में अरदास के लिए आने वाले लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि वे अपने सांसदों को पत्र लिखकर जांच की मांग का समर्थन करने के लिए कहें. समर्थन करने से इनकार करने वाले सांसदों के गुरुद्वारा में दाखिल होने पर पाबंदी लगा दी जाएगी और अपने चुनाव क्षेत्र में उन्हें सिखों के वोट भी नहीं मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










