सात महीने में बच्ची ने पढ़ी 364 किताबें

लंदनः एक बच्ची को पढ़ने का शौक उसे किताबों के इतने करीब ले गया कि उसने सात महीने में 364 किताबें पढ़ी. नौ साल की फेथ जैक्शन कहती है उसे पढ़ने में ज्यादा मजा आता है फेथ टेलीविजन कंप्यूटर गेम से खूद को दूर रखती है. वह इनकी जगह रोआल्ड दाल्ह या हैरी पॉटर को […]
लंदनः एक बच्ची को पढ़ने का शौक उसे किताबों के इतने करीब ले गया कि उसने सात महीने में 364 किताबें पढ़ी. नौ साल की फेथ जैक्शन कहती है उसे पढ़ने में ज्यादा मजा आता है फेथ टेलीविजन कंप्यूटर गेम से खूद को दूर रखती है. वह इनकी जगह रोआल्ड दाल्ह या हैरी पॉटर को पढ़ना ज्यादा पसंद करती है. उसे किताबों से बेहद लगाव है. जब वह प्राइमरी स्कूल में थी, तब शिक्षकों द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर उसमें किताबों के प्रति प्रेम बढ़ा.
फेथ की मां बताती है कि इसे ज्यादा जानवरों या जादू या रोमांच की किताबें पसंद हैं. फेथ मानती है कि उनकी दुनिया किताबों तक सिमट कर नहीं रह गयी है मेरी दुनिया सिर्फ किताबों तक ही सीमित नहीं है. मैं चार घंटे जिम्नास्टिक करती हूं. कराटे क्लासेस जाती हूं, नेटबॉल खेलती हूं और ड्रम बजाना सीख रही हूं. लेकिन किताबों की दुनिया एक अलग दुनिया है जहां आप खो जाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










