भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक भारत-अमेरिका रिश्तों के रुपांतरण का आधार

Published at :16 Feb 2014 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक भारत-अमेरिका रिश्तों के रुपांतरण का आधार

वाशिंगटन : अमेरिका में भारत के नए राजदूत एस जयशंकर ने कहा है कि पिछले कुछ दशक के दौरान अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में जो ‘‘नाटकीय’’ रुपांतरण हुआ है उसका आधार छोटा सही लेकिन भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों का शक्तिशाली समूह है. जयशंकर ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका रिश्ते नाटकीय रुप से बदले हैं. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में भारत के नए राजदूत एस जयशंकर ने कहा है कि पिछले कुछ दशक के दौरान अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में जो ‘‘नाटकीय’’ रुपांतरण हुआ है उसका आधार छोटा सही लेकिन भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों का शक्तिशाली समूह है. जयशंकर ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका रिश्ते नाटकीय रुप से बदले हैं. जब कोई हमारे रिश्तों के रुपांतरण के बारे में सोचता है, इसे दोनों पक्षों की अच्छी कूटनीति से जोड़ना स्वाभाविक है. लेकिन मेरे हिसाब से, इस रिश्ते के रुपांतरण का आधार भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों का समुदाय है.’’

जयशंकर ने अपने सम्मान में नेशनल काउंसिल ऑफ एशियन इंडियन ऐसोसिएशन्स की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ‘ग्रेटर वाशिंगटन एरिया’ के भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए सुदूर अमेरिका में जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में अपने लिए एक मुकाम बनाने के लिए उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई अमेरिकी भारत के बारे में सोचता है, तो जो छवि लोगों के जेहन में आता है वह भारतीय मूल के अमेरिकी पड़ोसी की, कार्यस्थल पर भारतीय मूल के अमेरिकी सहकर्मी की होती है, उनकी होती है जो उन्हें सेवाएं प्रदान करते हैं. यह समुदाय है जिसे सर्वाधिक शिक्षित समुदाय, सबसे ज्यादा आमदनी वाले समुदाय और असाधारण जिम्मेदार समुदाय है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola