जापान में हिमपात,टूटा 120 साल का रिकार्ड

Published at :15 Feb 2014 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
जापान में हिमपात,टूटा 120 साल का रिकार्ड

टोक्यो :जापान में शनिवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो राजधानी टोक्यो, ओसाका, कोफू, यमानाशी तथा याकोहामा सहित कई शहर बर्फ से इस तरह से लदे थे. जैसे पूरा देश हिमलोक में तब्दील हो गया है. राजधानी टोक्यो में सुबह 27 सेंटीमीटर और योकाहामा में 28 सेंटीमीटर तक बर्फ जमी हुई थी.कोफू और यमानाशी […]

विज्ञापन

टोक्यो :जापान में शनिवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो राजधानी टोक्यो, ओसाका, कोफू, यमानाशी तथा याकोहामा सहित कई शहर बर्फ से इस तरह से लदे थे. जैसे पूरा देश हिमलोक में तब्दील हो गया है.

राजधानी टोक्यो में सुबह 27 सेंटीमीटर और योकाहामा में 28 सेंटीमीटर तक बर्फ जमी हुई थी.कोफू और यमानाशी में 9. सेंटीमीटर हिमपात हुआ जो 1894 के बाद अब तक सबसे अधिक रिकार्ड किया गया. कोफू में इससे पहले जनवरी 1998 में 49 सेंटीमीटर हिमपात हुआ था. देश में बर्फबारी से संबंधित घटनाओं में अब तक दो लोग मारे गए और 570 से अधिक घायल हुए हैं. मौत की घटना शिगा और ओइटा की बताई जा रही है, जिनमें एक व्यक्ति की मौत कार दुर्घटना के कारण हुई, जबकि दूसरे की मृत्यु ट्रैक्टर के बर्फ से लदी सड़क पर पलटने के कारण हुई है.

मौसम विभाग ने कहा है कि देश के उत्तरी भाग के टोकाकु क्षेत्र में रविवार को भी भारी हिमपात हो सकता है. इसके साथ ही शीत लहर दक्षिण की तरफ तेजी से बढ़ रही है जिससे पूरे देश में हिमपात और अधिक होने के आसार बढ़ गए हैं.

जापान की विमानन सेवाओं ने अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं. जापान एअरलाइंस ने अपनी 135 घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया है और इसी तरह से जापान से 130 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola