कराची में विस्फोट में 10 पुलिसकर्मियों की मौत

कराची : पाकिस्तान के कराची में एक पुलिस बस को आज निशाना बना कर संदिग्ध आत्मघाती हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए.विस्फोट शहर के शाह लतीफ टाउन इलाके में रज्जकाबाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के फाटक के नजदीक हुआ. पुलिस बस उस वक्त फाटक से […]
कराची : पाकिस्तान के कराची में एक पुलिस बस को आज निशाना बना कर संदिग्ध आत्मघाती हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए.विस्फोट शहर के शाह लतीफ टाउन इलाके में रज्जकाबाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के फाटक के नजदीक हुआ. पुलिस बस उस वक्त फाटक से निकल रही थी.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मालिर राव अनवार ने बताया कि साक्ष्यों से संकेत मिल रहा है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी पुलिस वैन से टकरा दी. वैन पर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी सवार थे जो बिलावल हाउस पर अपनी ड्यूटी निभाने जा रहे थे.
कुछ आम नागरिक भी इस विस्फोट में घायल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










