चार नये आकाशगंगा समूहों की खोज

Published at :12 Feb 2014 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
चार नये आकाशगंगा समूहों की खोज

लंदन: वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से करीब 10 अरब प्रकाशवर्ष दूर चार नये आकाशगंगा समूहों की खोज की है और प्रत्येक समूह में हजारों अलग अलग अकाशगंगाएं होने की संभावना है. इम्पीरियल कालेज लंदन के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय खगोलविदें के एक दल ने पहले की गई खोजों से कहीं अधिक दूर आकाशगंगा समूहों की पहचान करने […]

विज्ञापन

लंदन: वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से करीब 10 अरब प्रकाशवर्ष दूर चार नये आकाशगंगा समूहों की खोज की है और प्रत्येक समूह में हजारों अलग अलग अकाशगंगाएं होने की संभावना है.

इम्पीरियल कालेज लंदन के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय खगोलविदें के एक दल ने पहले की गई खोजों से कहीं अधिक दूर आकाशगंगा समूहों की पहचान करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के दो उपग्रहों प्लैंक और हष्रेल से प्राप्त डेटा को जोड़ने के एक नये तरीके का इस्तेमाल किया. अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि इस तकनीक का इस्तेमाल करके करीब दो हजार और समूहों की पहचान की जा सकती है. इससे यह और अधिक विस्तृत तरीके से समझा जा सकेगा कि आकाशगंगा समूहों का निर्माण कैसे होता है.आकाशगंगा समूह अंतरिक्ष में सबसे बड़े पिंड हैं जिसमें सैकड़ों से हजारों आकाशगंगाएं होती हैं जो कि आपस में गुरुत्वाकर्षण बल से बंधी रहती हैं. जिन चार आकाशगंगा समूहों की पहचान हुई है उनमें से सबसे दूर आकाशगंगा का प्रकाश हम तक पहुंचने में 10 अरब वर्ष से अधिक का समय लगा. इसका मतलब है कि अनुसंधानकर्ता जो समूह देख रहे हैं वह तब का देख रहे हैं जब वह मात्र तीन अरब वर्ष का था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola