नीलाम होगी एम एफ हुसैन की दो पेंटिंग
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:40 PM
लंदन: प्रख्यात पेंटर मकबूल फिदा हुसैन की दो पेंटिंग पहली दफा सॉदेबी नीलामी घर में अगले महीने नीलाम की जाएगी. इस नीलामी में वी एस गेटोंडे, एफ एन सूजा और जहांगीर सबावला जैसे कलाकारों की कई अहम कृतियां भी नीलामी के लिए रखी जाएंगी. भारतीय कला से जुड़ी ये नीलामी लंदन में 11 जून को […]
लंदन: प्रख्यात पेंटर मकबूल फिदा हुसैन की दो पेंटिंग पहली दफा सॉदेबी नीलामी घर में अगले महीने नीलाम की जाएगी. इस नीलामी में वी एस गेटोंडे, एफ एन सूजा और जहांगीर सबावला जैसे कलाकारों की कई अहम कृतियां भी नीलामी के लिए रखी जाएंगी.
भारतीय कला से जुड़ी ये नीलामी लंदन में 11 जून को होगी. हुसैन के 100वीं जयंती वर्ष के मद्देनजर 1961 में तैयार की गयी उनकी पेंटिंग “झूला” और इसके बाद बनायी गयी “एलिफेंट्स वन” पहली दफा नीलाम की जाएगी.”झूला” की नीलामी से 220,000-250,000 पाउंड मिलने की उम्मीद है जबकि “एलिफेंट्स वन” की बिक्री से 100,000-150,000 पाउंड हासिल होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










