वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की घुसपैठ की खबरों से चीन का इनकार

Published at :11 Feb 2014 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की घुसपैठ की खबरों से चीन का इनकार

बीजिंग : चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत की सीमा में अपनी सेना के ताजा घुसपैठ की खबरों को खारिज करते हुए इसे ‘‘सामान्य गश्त’’ बताया है और जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के पास सीमा संबंधी मामलों से निपटने के लिए बहुत प्रभावी और अच्छी प्रणाली मौजूद है. नई दिल्ली में […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत की सीमा में अपनी सेना के ताजा घुसपैठ की खबरों को खारिज करते हुए इसे ‘‘सामान्य गश्त’’ बताया है और जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के पास सीमा संबंधी मामलों से निपटने के लिए बहुत प्रभावी और अच्छी प्रणाली मौजूद है.

नई दिल्ली में कल से चल रही 17वें चरण की सीमा वार्ता से पहले चीनी सैनिकों की घुसपैठ के मामले में भारतीय मीडिया में आयी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘‘सीमा संबंधी मामलों से निपटने के लिए हमारे माध्यम और प्रणाली काफी प्रभावी और अच्छी है.’’ खबरों के अनुसार, वार्ता से पहले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी :पीएलए: के सैनिक पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के चुनार इलाके में घुस आए जिसके कारण उनके और भारतीय सैनिकों के बीच करीब दो घंटे तक तनातनी चली.

हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘‘हमने स्पष्ट कर दिया है कि चीन और भारत की सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए चीन प्रतिबद्ध है. चीन की सीमा सुरक्षा टुकड़ी के सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सामान्य गश्त लगा रहे थे. हाल के वर्षों में भारत और चीन ने सीमा पर आम तौर पर शांति और स्थिरता बनाए रखी है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola