मिउरा बने एवरेस्ट पर चढ़ने वाला सबसे बुजुर्ग व्यक्ति

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:40 PM

विज्ञापन

काठमांडो : दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर जापान के 80 वर्षीय नागरिक ने इस चोटी पर चढ़ने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति का विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है. पर्यटन और संस्कृति मंत्रलय के अधिकारी तिलक पांडेय ने बताया कि पेशेवर पर्वतारोही युचिरो मिउरा आज सुबह नौ बजे 8,848 मीटर उंची […]

विज्ञापन

काठमांडो : दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर जापान के 80 वर्षीय नागरिक ने इस चोटी पर चढ़ने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति का विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है.

पर्यटन और संस्कृति मंत्रलय के अधिकारी तिलक पांडेय ने बताया कि पेशेवर पर्वतारोही युचिरो मिउरा आज सुबह नौ बजे 8,848 मीटर उंची चोटी पर पहुंचे.

मिउरा के साथ उनके पुत्र गोटा मिउरा और आठ अन्य पर्वतारोही चोटी पर पहुंचे. गोटा मिउरा एक पेशेवर स्कीयर हैं. इसके साथ ही मिउरा ने नेपाल के मिन बहादुर सेरचान का सर्वाधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर कदम रखने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 77 वर्षीय सेरचान वर्ष 2008 में एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे.

रोचक बात यह है कि सेरचार ने इससे पहले, 70 साल की उम्र में वर्ष 2003 में माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले सर्वाधिक बुजुर्ग पर्वतारोही होने का मिउरा का रिकॉर्ड तोड़ा था. खबरों के मुताबिक 81 वर्षीय सेरचान इस बार भी एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंच गए हैं और उन्होंने चोटी की ओर अपनी यात्र शुरु कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola