आतंकवाद-निरोधक रणनीति के बारे में चर्चा करेंगे ओबामा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:40 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस के अधिकारी ने आज कहा कि आतकंवाद-निरोधक रणनीति के बारे में अपना भाषण देने के लिए तैयार राष्ट्रपति बराक ओबामा मानव रहित ड्रोन और गुआनतानामो बे जेल को लेकर अपनी योजना के बारे में भी चर्चा करेंगे. अधिकारी ने बताया कि प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी :एनडीयू: में एक विस्तृत भाषण […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस के अधिकारी ने आज कहा कि आतकंवाद-निरोधक रणनीति के बारे में अपना भाषण देने के लिए तैयार राष्ट्रपति बराक ओबामा मानव रहित ड्रोन और गुआनतानामो बे जेल को लेकर अपनी योजना के बारे में भी चर्चा करेंगे.

अधिकारी ने बताया कि प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी :एनडीयू: में एक विस्तृत भाषण के दौरान आज राष्ट्रपति अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को हटाने के मद्देनजर और अपने दूसरे कार्यकाल के लिए अमेरिका की आतंकवाद निरोधक रणनीति की कार्ययोजना का खाका बताएंगे.

नाम जाहिर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया, ‘‘राष्ट्रपति अमेरिका के लोगों को बताएंगे कि कैसे 9..11 के बाद आतंकवाद के खतरे का स्वरुप बदल गया है क्योंकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अल-कायदा का तानाबाना काफी हद तक नष्ट हो गया है और अब खतरा अल-कायदा से जुड़े संगठनों, स्थानीय चरमपंथी समूहों और घर में :देश में: पनपे आतंकवादियों से है.’’

अधिकारी ने बताया कि अपने भाषण के दौरान ओबामा अल-कायदा के खिलाफ युद्ध और विस्तृत आतंकवाद निरोधक कोशिशों सहित इन खतरों से निपटने की विस्तृत अमेरिकी रणनीति पर भी बातचीत करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के लोगों के साथ स्पष्ट और पारदर्शी रहने के अपने वादे पर चलते हुए वह ड्रोन हमलों सहित अल-कायदा और उसके सहयोगियों के खिलाफ अमेरिका की सीधी कार्रवाई आदि के संबंध में नीतियों और वैधानिक तर्कों के बारे में बात करेंगे.’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर की जाने वाली कार्रवाईयों को लेकर उठाए गए विभिन्न मुद्दों के सिलसिले में वह बताएंगे कि ड्रोन हमले जरुरी, वैधानिक और उचित क्यों हैं.’’ गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण भाषण की पूर्व संध्या पर अमेरिकी अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर ने अमेरिकी सांसदों को पत्र लिखकर पहली बार उन्हें जानकारी दी है कि विदेशों में ड्रोन हमलों में चार अमेरिकी नागरिक मारे गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola