आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग घरों तक पहुंची, दमकल कर्मचारी घायल

मेलबर्न : गर्मी के कारण पूरे दक्षिणपूर्वी आस्ट्रेलिया के जंगलों में भयंकर आग लग गयी और सूखी हवा चलने से कम से कम 20 मकान आग की चपेट में आ गए. आग से एक दमकल कर्मचारी घायल हो गया है. विक्टोरिया के दमकल विभाग के प्रमुख अधिकारी इयून फग्यरूसन ने बताया कि कल देर रात […]
मेलबर्न : गर्मी के कारण पूरे दक्षिणपूर्वी आस्ट्रेलिया के जंगलों में भयंकर आग लग गयी और सूखी हवा चलने से कम से कम 20 मकान आग की चपेट में आ गए. आग से एक दमकल कर्मचारी घायल हो गया है.
विक्टोरिया के दमकल विभाग के प्रमुख अधिकारी इयून फग्यरूसन ने बताया कि कल देर रात आग लगने के कारण कम से कम 20 घर नष्ट हो गये हैं.
वर्ष 2009 के बाद से पहली बार राज्य में ऐसी भीषण आग लगी है. वर्ष 2009 में आग लगने से लगभग 173 लोगों की मौत हो गयी और 2000 से अधिक घर नष्ट हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










