यूनान: पथकर में वृद्धि का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने टोल बूथ जलाया

एथेन्स : करीब 500 प्रदर्शनकारियों ने एथेन्स में एक सड़क पर बने टोल बूथ को, पथकर में तीन गुना वृद्धि किए जाने के विरोध में आग लगा दी.सरकार ने पिछले सप्ताह पथकर को 0.74 डालर( 55 सेंट )से बढ़ा कर 1.97 डालर करने का ऐलान किया था. इस पर लोगों ने यह कहते हुए नाराजगी […]
एथेन्स : करीब 500 प्रदर्शनकारियों ने एथेन्स में एक सड़क पर बने टोल बूथ को, पथकर में तीन गुना वृद्धि किए जाने के विरोध में आग लगा दी.सरकार ने पिछले सप्ताह पथकर को 0.74 डालर( 55 सेंट )से बढ़ा कर 1.97 डालर करने का ऐलान किया था. इस पर लोगों ने यह कहते हुए नाराजगी जताई थी कि वह उन सड़कों के लिए अत्यधिक पथकर दे रहे हैं जिनकी न तो हालत ठीक है और न ही रखरखाव सही तरीके से किया जाता है.
यूनान में किफायत के लिए उठाए गए कदमों से लोग खासे परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










