नेपाल के अगले पीएम होंगे सुशील कोइराला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2014 9:15 PM (IST)
विज्ञापन

काठमांडो : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कोइराला सीपीएन यूएमएल के समर्थन से नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. इस प्रकार पिछले साल हुए चुनावों के बाद पैदा राजनीतिक गतिरोध खत्म होता नजर आ रहा है. नेपाल की संसद कल 75 वर्षीय कोइराला का प्रधानमंत्री के तौर पर चुनाव करेगी. पिछले साल 19 नवंबर को […]
विज्ञापन
काठमांडो : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कोइराला सीपीएन यूएमएल के समर्थन से नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. इस प्रकार पिछले साल हुए चुनावों के बाद पैदा राजनीतिक गतिरोध खत्म होता नजर आ रहा है. नेपाल की संसद कल 75 वर्षीय कोइराला का प्रधानमंत्री के तौर पर चुनाव करेगी. पिछले साल 19 नवंबर को हुए संविधान सभा के चुनाव स्पष्ट जीत सुनिश्चित करने में नाकाम रहे थे.
सीपीएन यूएमएल और नेपाली कांग्रेस के बीच छह बिन्दुओं पर समझौता होने के बाद सीपीएन यूएमएल की स्थायी समिति ने शीर्ष पद के लिए कोइराला का समर्थन करने का फैसला किया.नेपाली कांग्रेस के प्रमुख कोइराला और सीपीएन यूएमएल के प्रमुख झालानाथ खनल के बीच आज समझौता हुआ.सूत्रों के अनुसार, संविधान सभा की दो सबसे बड़ी पार्टियां नेपाली कांग्रेस और सीपीएन यूएमएल के बीच सत्ता साझेदारी के मुददे पर कई दौर की वार्ता के बाद समझौता हुआ.कोइराला ने आज प्रधानमंत्री पद के लिए अपना नामांकन भरा जिसे पार्टी उपाध्यक्ष राम चंद्र पौडियाल ने पेश किया और इसका सीपीएन यूएमएल की संसदीय दल के नेता केपी शर्मा ओली ने समर्थन किया.
नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता दिलेंद्र बादू ने कहा कि छह बिन्दु समझौते के तहत, दोनों दल एक साल के भीतर नया संविधान बनाने और संविधान सभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभापति के पदों पर चुनाव कराने पर सहमत हुए हैं. नेपाली कांग्रेस की 601 सदस्यीय संविधान सभा में 194 सीटें हैं जबकि सीपीएन यूएमएल की 173 सीटें हैं. सीपीएन यूएमएल के समर्थन के साथ कोइराला आसानी से बहुमत हासिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










