जापान में भारी हिमपात:तीन की मौत, 500 घायल

Published at :09 Feb 2014 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
जापान में भारी हिमपात:तीन की मौत, 500 घायल

तोक्यो : जापान में तोक्यो और अन्य इलाकों में पिछले दो दशक में हुई सबसे भीषण हिमपात में तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हो गए हैं. मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, राजधानी में कई बर्फीली तूफानों की चेतावनी के कारण 740 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान में तोक्यो और अन्य इलाकों में पिछले दो दशक में हुई सबसे भीषण हिमपात में तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हो गए हैं. मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, राजधानी में कई बर्फीली तूफानों की चेतावनी के कारण 740 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गईं और 40 हजार मकानों की बिजली गुल हो गई.

मौसम विभाग के अनुसार, तोक्यो में करीब 22 सेंटीमीटर (8.7 इंच) बर्फ गिरी. इससे पहले 1994 में 20 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी. मध्य जापान में एक कार दुर्घटना में 88 और 90 वर्षीय महिला यात्रियों की मौत हो गई. नगानो में एक पुरुष की मौत हो गई. सरकारी प्रसारक एनएचके ने कहा कि हिमपात संबंधी घटनाओं में कम से कम 494 लोग घायल हो गए. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की रात और रविवार को ताजा हिमपात होने की आशंका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola