विद्रोही नियंत्रण वाले अलेप्पो में सीरियाई सेना ने बैरल बम गिराए,20 लोगों की मौत

Published at :09 Feb 2014 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
विद्रोही नियंत्रण वाले अलेप्पो में सीरियाई सेना ने बैरल बम गिराए,20 लोगों की मौत

बेरुत : सीरियन ऑबजरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि सरकारी लड़ाकू विमानों ने अलेप्पो के विद्रोही नियंत्रण वाले इलाकों में बैरल बम गिराए जिनके विस्फोटों से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. संगठन ने बताया कि अलेप्पो के विद्रोही नियंत्रण वाले क्षेत्रों में गिराए गए बैरल बमों के विस्फोटों में […]

विज्ञापन

बेरुत : सीरियन ऑबजरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि सरकारी लड़ाकू विमानों ने अलेप्पो के विद्रोही नियंत्रण वाले इलाकों में बैरल बम गिराए जिनके विस्फोटों से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. संगठन ने बताया कि अलेप्पो के विद्रोही नियंत्रण वाले क्षेत्रों में गिराए गए बैरल बमों के विस्फोटों में दो बच्चों सहित 20 लोग मारे गए.

ब्रिटेन की इस संस्था का कहना है कि 15 दिसंबर से अभी तक सीरिया की सेना द्वारा गिराए गए बैरल बमों के विस्फोटों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं. इन इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा है. सीरिया की सेना विद्रोही कब्जे वाले अलेप्पो पर अपना नियंत्रण स्थापित करने के लिए लगातार बमबारी कर रही है. मानवाधिकार संगठनों ने बैरल बमों के अंधाधुंध प्रयोग के लिए सीरिया सरकार की आलोचना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola