उत्तरी माली में कम से कम 30 तुआरेग्स मारे गये

Published at :08 Feb 2014 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तरी माली में कम से कम 30 तुआरेग्स मारे गये

बामको : उत्तरी माली में पेउल जातीय समुदाय के हथियारबंद लोगों ने बदला लेने के लिए किए गए एक हमले में कम से कम 30 तुआरेग्स की हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि यह हमला गुरुवार को गाओ शहर के 80 किलोमीटर उत्तर में स्थित तमकोउतात में हुआ. एक स्थानीय निर्वाचित सांसद ने कहा […]

विज्ञापन

बामको : उत्तरी माली में पेउल जातीय समुदाय के हथियारबंद लोगों ने बदला लेने के लिए किए गए एक हमले में कम से कम 30 तुआरेग्स की हत्या कर दी.

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला गुरुवार को गाओ शहर के 80 किलोमीटर उत्तर में स्थित तमकोउतात में हुआ. एक स्थानीय निर्वाचित सांसद ने कहा कि यह हमला पेउल समुदाय के एक व्यक्ति के अपहरण के परिणामस्वरुप जबाबी कार्रवाई के तौर पर किया गया.माली सरकार ने इस हमले को ‘‘आतंकवादी कृत्य’’ करार दिया है.

सुरक्षा मंत्री ने कल एक बयान में कहा कि एक दर्जन हथियाबंद लोगों ने दो वाहनों में सवार 30 व्यापारियों की जघन्य हत्या कर दी. एक वाहन को आग लगा दी गई और दूसरे को हमलावर अपने साथ ले गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola