सीरिया बना अमेरिका की घरेलू सुरक्षा का मुद्दा: अधिकारी

वाशिंगटन : अमेरिका के गृह सुरक्षा प्रमुख जे जॉनसन ने कहा है कि सीरिया का विवाद अब अमेरिका की घरेलू सुरक्षा का मुद्दा बन गया है.उन्होंने यह बात यूरोप में वार्ताओं में शामिल होकर वापस लौटकर कहीं. इन वार्ताओं के एजेंडे में सीरिया का मुद्दा शीर्ष पर था. जॉनसन गुरुवार को पोलैंड में हुई गृह […]
वाशिंगटन : अमेरिका के गृह सुरक्षा प्रमुख जे जॉनसन ने कहा है कि सीरिया का विवाद अब अमेरिका की घरेलू सुरक्षा का मुद्दा बन गया है.उन्होंने यह बात यूरोप में वार्ताओं में शामिल होकर वापस लौटकर कहीं. इन वार्ताओं के एजेंडे में सीरिया का मुद्दा शीर्ष पर था.
जॉनसन गुरुवार को पोलैंड में हुई गृह मंत्रियों की बैठक से लौटे. इस बैठक में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली और पोलैंड के गृह मंत्री शामिल हुए थे. जॉनसन के साथ इस यात्र पर अमेरिकी अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर भी गए थे.
दिसंबर में कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले बड़े संबोधन में जॉनसन ने कल कहा, ‘‘हमारे लिए और उनके लिए बातचीत का शीर्ष मुद्दा सीरिया था.’’ वाशिंगटन के विल्सन सेंटर थिंक टैंक में उन्होंने कहा, ‘‘सीरिया आंतरिक सुरक्षा का मुद्दा बन गया है.’’जॉनसन ने कहा कि वह और यूरोप के सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने देशों में उन चरमपंथियों पर खास नजर रख रहे हैं, जो हथियार उठाने सीरिया जा रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के प्रयासों से हम जानते हैं कि अमेरिका, कनाडा और यूरोप से लोग सीरिया के युद्ध में शामिल होने के लिए जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि तीन साल पुराने इस युद्ध में अब तक लगभग 1 लाख 36 हजार लोग मारे जा चुके हैं.’’
उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां उन विदेशी लड़ाकों की पहचान के लिए मिलकर काम करती रहेंगी, जो देश के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










