बिलावल ने कहा, आदिमानवों का भारत- पाक विदेश नीति का फैसला ना करें

कराची: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि ‘पहाड़ियों में रहने वाले आदिमानवों’ को पाकिस्तान और भारत की विदेश नीति के भविष्य का फैसला करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए. बिलावल ने कहा, ‘‘हमें सरकार से इतर ताकतों, पहाड़ियों में रहने वाले आदिमानवों को पाकिस्तान और भारत की विदेश […]
कराची: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि ‘पहाड़ियों में रहने वाले आदिमानवों’ को पाकिस्तान और भारत की विदेश नीति के भविष्य का फैसला करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए.
बिलावल ने कहा, ‘‘हमें सरकार से इतर ताकतों, पहाड़ियों में रहने वाले आदिमानवों को पाकिस्तान और भारत की विदेश नीति के बारे में फैसला करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए.’’यह पूछे जाने पर कि मुंबई हमले के बाद आतंकवाद को लेकर भारत की चिंता का निवारण करने को लेकर पीपीपी की तरफ से प्रतिबद्धता थी, तो बिलावल ने कहा, ‘‘सिर्फ मैं नहीं, पीपीपी भी भारत के साथ शांति और सभी विवादों का समाधान करने को लेकर प्रतिबद्ध है.’’ उन्होंने सीएनएन-आईबीएन को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम भारत की चिंता के कारण आतंकवाद की समस्या का निवारण नहीं कर रहे, बल्कि अपनी चिंता के कारण यह कर रहे हैं. पीपीपी और पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद के मुद्दे का निवारण करती रही है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










