राजद्रोह के मामले में अदालत ने मुशर्रफ को तलब किया

Published at :07 Feb 2014 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
राजद्रोह के मामले में अदालत ने मुशर्रफ को तलब किया

इस्लामाबाद : पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने मुशर्रफ को 18 फरवरी को अदालत में तलब किया और कहा कि अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तो उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जायेगा. अदालत ने यह निर्देश तब जारी किया […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने मुशर्रफ को 18 फरवरी को अदालत में तलब किया और कहा कि अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तो उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जायेगा.

अदालत ने यह निर्देश तब जारी किया जब मुशर्रफ एक बार फिर मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुए.इससे पहले, न्यायाधीशों ने उन्हें आज निजी तौर पर पेश होने का निर्देश जारी करते हुए जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.अदालत ने मुशर्रफ की याचिका स्वीकार कर ली जिसमें उन्हें आज पेशी से छूट देने को कहा गया था.

मुशर्रफ के वकील अनवर मंसूर ने अदालत को आश्वासन दिया कि उनका मुवक्किल 18 फरवरी को अदालत में पेश होगा. मंसूर ने कहा, परवेज मुशर्रफ अस्पताल से छुट्टी पाने के बाद अदालत में पेश होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola