खौफ का नया नाम ‘टूथपेस्ट बम’!

Published at :07 Feb 2014 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
खौफ का नया नाम ‘टूथपेस्ट बम’!

वाशिंगटन:अमेरिकी सरकार ने विदेशी और अमेरिकी एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि सोची ओलिंपिक्स के दौरान रूस बाउंड उड़ानों पर आतंकवादी टूथपेस्ट की ट्यूब में विस्फोटक छुपा कर ला सकते हैं. शुक्रवार से रूस में शुरू होनेवाले इस विंटर गेम्स के लिए खास कर रूस बाउंड उड़ानों के लिए यह चेतावनी जारी की गयी है. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन:अमेरिकी सरकार ने विदेशी और अमेरिकी एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि सोची ओलिंपिक्स के दौरान रूस बाउंड उड़ानों पर आतंकवादी टूथपेस्ट की ट्यूब में विस्फोटक छुपा कर ला सकते हैं. शुक्रवार से रूस में शुरू होनेवाले इस विंटर गेम्स के लिए खास कर रूस बाउंड उड़ानों के लिए यह चेतावनी जारी की गयी है. डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने स्टेटमेंट में कहा, ‘इस बार हमें होमलौंड पर किसी विशिष्ट खतरे की पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है.

आनेवाले दिनों में अगर हमें ऐसा महसूस होगा कि सोची जाना लोगों के लिए खतरा बन सकता है तो हम स्टेट डिपार्टमेंट के चैनल्स के जरिये सूचना जारी कर देंगे.’ 23 फरवरी को खत्म होनेवाले इन खेलों में सुरक्षा वाशिंगटन के लिए बड़ा चिंता का विषय है. खासकर दक्षिण रूसी शहर वोलगोगार्ड में दिसंबर में हुए दो सुइसाइड अटैक्स के बाद सुरक्षा के प्रबंधा पुख्ता रखने की जरूरत है. इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि दो अमेरिकी वॉरशिप ब्लैक सी में पहुंच चुके हैं और गेम्स के दौरान किसी भी इमरजेंसी के वक्त सेवाएं देने को तैयार रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola