अमेरिका ने पाकिस्तानी आतंकवादी को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया

Published at :07 Feb 2014 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तानी आतंकवादी को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज पाकिस्तान में अल्पसंख्यक शिया सदस्यों की हत्या के दोषी लश्करे झांगवी के सह संस्थापक मलिक इश्हाक को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया. इस नए घटनाक्रम से अमेरिकी नागरिकों के इश्हाक के साथ पैसों के लेनदेन पर प्रतिबंध लग जाएगा और अमेरिका में या अमेरिकी लोगों के नियंत्रण में पड़ी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज पाकिस्तान में अल्पसंख्यक शिया सदस्यों की हत्या के दोषी लश्करे झांगवी के सह संस्थापक मलिक इश्हाक को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया. इस नए घटनाक्रम से अमेरिकी नागरिकों के इश्हाक के साथ पैसों के लेनदेन पर प्रतिबंध लग जाएगा और अमेरिका में या अमेरिकी लोगों के नियंत्रण में पड़ी उसकी संपत्ति आदि जब्त कर ली जाएंगी.

इश्हाक प्रतिबंधित संगठन का संस्थापक सदस्य है और वर्तमान में इसका मुखिया है. इश्हाक ने 1997 में उस आतंकवादी गतिविधि में अपने शामिल रहने की बात स्वीकार की जिसमें 100 से अधिक पाकिस्तानी मारे गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola