नेपाल में बस के नदी में गिरने से 14 लोगों की मौत

Published at :06 Feb 2014 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में बस के नदी में गिरने से 14 लोगों की मौत

काठमांडो : काठमांडो के एक पर्वतीय इलाके में आज एक यात्री बस के करीब 500 मीटर नीचे एक नदी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए. पोखरा से भीराहवा जा रही एक बस पल्पा जिले में स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब दो बजे […]

विज्ञापन

काठमांडो : काठमांडो के एक पर्वतीय इलाके में आज एक यात्री बस के करीब 500 मीटर नीचे एक नदी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए.

पोखरा से भीराहवा जा रही एक बस पल्पा जिले में स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब दो बजे सिद्धार्थ राजमार्ग पर फिसल गई और भालुखोला नदी में जा गिरी। बस में 21 यात्री सवार थे.पल्पा के डीएसपी शिव श्रेष्ठ ने बताया कि सभी मृतक पुरष हैं और अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है.
उन्होंने कहा, ‘‘बस चालक की संभवत: आंख गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ.’’ श्रेष्ठ ने बताया कि 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और जबकि दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. दुर्घटना में बस चालक और बस के मालिक की भी मौत हो गई है.द हिमालय टाइम्स ने बताया कि दुर्घटना में दो महिलाओं समेत कम से कम सात लोग घायल हुए हैं. इनमें से चार लोगों का भुसलडांडा के मिशन अस्पताल में और अन्य का जिले के लुम्बिनी टीचिंग अस्पताल में उपचार चल रहा है.स्थानीय लोग, पुलिस और सेना के जवान दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य में लगे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola