दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद के लिए महिला रुकी, उसकी कार चुरा ली गई

होनोलुलु : एक हादसा देखने के बाद एक महिला मदद करने के लिए रुक गई लेकिन दुर्घटना का शिकार एक व्यक्ति अपनी घायल साथी को छोड़ कर महिला की कार चुरा ले गया.जेनिफर जोन्स ने बताया कि रविवार को हवाई में कार से जाते समय उसने देखा कि एक एसयूवी मार्ग विभाजक से टकरा कर […]
होनोलुलु : एक हादसा देखने के बाद एक महिला मदद करने के लिए रुक गई लेकिन दुर्घटना का शिकार एक व्यक्ति अपनी घायल साथी को छोड़ कर महिला की कार चुरा ले गया.जेनिफर जोन्स ने बताया कि रविवार को हवाई में कार से जाते समय उसने देखा कि एक एसयूवी मार्ग विभाजक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
जोन्स के अनुसार, उसने एसयूवी में दो आदमियों को और खून से लथपथ एक महिला को देखा। उसने बताया कि वह रुक कर महिला की मदद करने लगी. इसी बीच एक व्यक्ति उसकी कार में बैठा और रवाना हो गया.पुलिस ने आने पर जोन्स को बताया कि एसयूवी के चोरी हो जाने की खबर है. जोन्स के फोन की मदद से उसकी कार समीप ही खोज ली गई.
हवाई न्यूज नाउ की खबर के अनुसार, पुलिस ने 22 साल के एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया और दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है.केएचओएन..टीवी की खबर में कहा गया है कि घायल महिला का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










