बीएसएनएल का नेटवर्क हुआ हैक

Published at :06 Feb 2014 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल का नेटवर्क हुआ हैक

नई दिल्ली : सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के नेटवर्क के हैक होने की बात सामने आ रही है. खबर है कि चीन की दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी वावे भारत संचार निगम लिमिटेड के नेटवर्क को हैक किया. फिलहाल इस मामले की जांच हो रही है. दूरसंचार और आईटी राज्यमंत्री किली क्रुपरानी ने बुधवार को लोकसभा […]

विज्ञापन

नई दिल्ली : सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के नेटवर्क के हैक होने की बात सामने आ रही है. खबर है कि चीन की दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी वावे भारत संचार निगम लिमिटेड के नेटवर्क को हैक किया. फिलहाल इस मामले की जांच हो रही है.

दूरसंचार और आईटी राज्यमंत्री किली क्रुपरानी ने बुधवार को लोकसभा को बताया, ‘ बीएसएनएल के नेटवर्क का वावे द्वारा कथित तौर हैक किए जाने का एक मामला सामने आया है. सरकार ने मामले की जांच के लिए मंत्रालय की एक टीम गठित की है.’

इस तरह की रिपोर्ट्स आई थी कि कुछ महीने पहले आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मोबाइल टावरों को प्रभावित किया गया है. इसे कंपनी के इंजिनियरों द्वारा हैक किया जाना बताया गया, बहरहाल, मंत्री के लिखित जवाब में इस बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola