कुपुत्रों की हैवानियत,मां को मारकर खा गये

अमपतुआन: माता को कुमाता होते कभी नहीं देखा गया है. हां पुत्र के कुपुत्र होने की घटना अकसर हम सुनते हैं. फिलीपींस में ऐसे ही कुपुत्रों ने अपनी मां को मार डाला इतना ही नहीं उन्होंने हत्या कर उसके अंगों को खाया. लोग इसे अंधविश्वास के रूप में देख रहे हैं. क्योंकि काई पुत्र मां […]
अमपतुआन: माता को कुमाता होते कभी नहीं देखा गया है. हां पुत्र के कुपुत्र होने की घटना अकसर हम सुनते हैं. फिलीपींस में ऐसे ही कुपुत्रों ने अपनी मां को मार डाला इतना ही नहीं उन्होंने हत्या कर उसके अंगों को खाया. लोग इसे अंधविश्वास के रूप में देख रहे हैं. क्योंकि काई पुत्र मां की हत्या कर उसके अंग नहीं खा सकता.
पुलिस के सामने पूरा मामला तब आया, जब पड़ोसियों ने काफी दिनों से घर में अजीब तरह का शोर होते हुए सुना और इस बात की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने 56 वर्षीय मुसला अमील की लाश को काफी बुरी हालत में देखा. उसके शरीर के बहुत सारे अंग गायब थे और शरीर में खून सूख चुका था.
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय ब्रदर्स डांटे, 21 वर्षीय पीरॉय और 18 वर्षीय इब्राहिम ने ही अपनी मां की हत्या की और मां के अंगों को खा गए. लेकिन दूसरी तरफ तीनों ने ही अपनी मां को मारने की बात को स्वीकार नहीं किया. उनका कहना है कि उनकी मां की मौत एक बुरी आत्मा द्वारा लाई गई बीमारी से हुई है. उन्होंने बीमारी को दूर करने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी मां को बचा नहीं सके. पुलिस अधिकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य मानसिक बीमारी के शिकार रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










