बगदाद:ग्रीन जोन और विदेश मंत्रालय के पास बम विस्फोट,25 की मौत

Published at :05 Feb 2014 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
बगदाद:ग्रीन जोन और विदेश मंत्रालय के पास बम विस्फोट,25 की मौत

बगदाद : प्रमुख सरकारी कार्यालयों वाले इलाके ‘ग्रीन जोन’ के पास और विदेश मंत्रालय के सामने आज हुए तीन बम विस्फोटों में 25 लोगों की मौत हो गई. आज सुबह व्यस्त घंटों में संसद, प्रधानमंत्री के आवास और अमेरिका तथा ब्रिटिश दूतावासों वाले ‘ग्रीन जोन’ परिसर में विस्फोट हुए और एक आत्मघाती हमलावर ने हमला […]

विज्ञापन

बगदाद : प्रमुख सरकारी कार्यालयों वाले इलाके ‘ग्रीन जोन’ के पास और विदेश मंत्रालय के सामने आज हुए तीन बम विस्फोटों में 25 लोगों की मौत हो गई. आज सुबह व्यस्त घंटों में संसद, प्रधानमंत्री के आवास और अमेरिका तथा ब्रिटिश दूतावासों वाले ‘ग्रीन जोन’ परिसर में विस्फोट हुए और एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया.

सुरक्षा अधिकारियों और मेडिकल सूत्र ने कहा कि विस्फोटों में 25 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये. देश से अमेरिकी सैनिकों के हटने के दो साल बाद, सुन्नी आतंकवादियों द्वारा शियाओं को निशाना बनाकर हमले करने से अल्पसंख्यक समुदाय का सरकार के प्रयासों में विश्वास कम हो रहा है.एक हमला विदेश मंत्रालय के सामने हुआ लेकिन इसके कारणों को लेकर अलग अलग बातें आई हैं. दो सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट कार में रखे बम के फटने से हुआ जबकि गवाहों ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया.

एक आत्मघाती हमलावर ने एक रेस्तरां को भी निशाना बनाया और विस्फोटकों से लदे एक वाहन से एक बाजार में विस्फोट किया गया. ये दोनों इलाके ग्रीन जोन के पास हैं. मध्य बगदाद के हैफा मार्ग पर एक राकेट से हमला किया गया जिसमें पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola