नोबेल शांति पुरस्कार के लिए की स्नोडेन के नाम की सिफारिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2014 12:48 PM (IST)
विज्ञापन

ब्राजीलिया : ब्राजील की एक सांसद ने इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी खुफिया सूचनाएं उजागर करने वाले एडवर्ड स्नोडेन के नाम की सिफारिश की है. अमेरिकी निगरानी अभियान की जांच समिति की प्रमुख, कम्यूनिस्ट पार्टी की सांसद वेनेसा ग्राजिओटिन ने कहा कि स्नोडेन के खुलासे ने विश्व शांति में योगदान दिया. […]
विज्ञापन
ब्राजीलिया : ब्राजील की एक सांसद ने इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी खुफिया सूचनाएं उजागर करने वाले एडवर्ड स्नोडेन के नाम की सिफारिश की है. अमेरिकी निगरानी अभियान की जांच समिति की प्रमुख, कम्यूनिस्ट पार्टी की सांसद वेनेसा ग्राजिओटिन ने कहा कि स्नोडेन के खुलासे ने विश्व शांति में योगदान दिया.
अपने प्रेस सर्विस की ओर से जारी बयान में उन्होंने कहा कि फिलहाल रुस में छिपे स्नोडेन ने और स्थिर और शांतिपूर्ण विश्व की दिशा में मदद की है और उन्होंने नोबेल कमेटी से उनके नाम की सिफारिश की है. ग्राजिओटिन ने कहा, हम इससे सहमत हैं कि निजी तौर पर किसी के योगदान से बहुत अधिक स्नोडेन के कदम ने और स्थायी तथा शांतिपुर्ण भविष्य के लिए योगदान दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










