कराची की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत या हत्या !

Published at :05 Feb 2014 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
कराची की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत या हत्या !

कराची: पाकिस्तान के तटीय शहर कराची की एक जेल में भारत का एक मछुआरा मृत पाया गया है. पिछले दो महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस भारतीय कैदी की पहचान किशोर भगवान के रुप में हुई है. भगवान लांधी जेल में मृत पाए गए. […]

विज्ञापन

कराची: पाकिस्तान के तटीय शहर कराची की एक जेल में भारत का एक मछुआरा मृत पाया गया है. पिछले दो महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस भारतीय कैदी की पहचान किशोर भगवान के रुप में हुई है. भगवान लांधी जेल में मृत पाए गए. किशोर की मौत के कारण का पता नहीं चला है. उनके शव को यहां के एक अस्पताल में भेजा गया है.

भारतीय राजनयिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस्लामाबाद में विदेश विभाग ने मछुआरे की मौत के बारे में सूचित कर दिया है, हालांकि मौत की वजह के बारे में कुछ नहीं पता चला है. भारतीय अधिकारियों ने अतिरिक्त जानकारी की मांग की है. एक और भारतीय मछुआरे भीख लखा शियाल (35) का शव अभी भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द नहीं किया गया है. शियाल की पिछले साल 19 दिसंबर को मौत हो गई थी.

एक भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि शियाल का शव हमें जल्द सौंप दिया जाएगा. हम उनके शव को भारत भेजने के प्रबंध कर रहे हैं.’’ भारत सरकार ने पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क कर कहा था कि शियाल के शव को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया को तेज किया जाए.

शियाल की मौत की वजह का अब भी पता नहीं चल पाया है. उनके शव को यहां के एक शवगृह में रखा गया है. भगवान उन 50 से अधिक भारतीय मछुआरों में शामिल थे जिन्हें पिछले साल जनवरी में पाकिस्तान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में कथित तौर पर दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

वह जेल की चारदीवारी फांदकर भाग गया था, हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया था. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार जेल से भागने के बाद भगवान कराची की सड़कों पर रह रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola