मंगल मिशन को लेकर नासा पर मुकदमा

Published at :02 Feb 2014 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
मंगल मिशन को लेकर नासा पर मुकदमा

वाशिंगटन:अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी नासा पर मुकदमा किया गया है. नासा पर आरोप लगाया गया है कि उसने मंगल ग्रह पर जीवन होने को लेकर ईमानदारी से जांच-पड़ताल नहीं की है. रिप्लेज बीलीव इट ऑर नॉट से यह जानकारी मिली. याचिकाकर्ता रहान जोसेफ का मानना है कि इससे मंगल ग्रह पर परग्रहवासियों के जीवन का […]

विज्ञापन

वाशिंगटन:अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी नासा पर मुकदमा किया गया है. नासा पर आरोप लगाया गया है कि उसने मंगल ग्रह पर जीवन होने को लेकर ईमानदारी से जांच-पड़ताल नहीं की है. रिप्लेज बीलीव इट ऑर नॉट से यह जानकारी मिली.

याचिकाकर्ता रहान जोसेफ का मानना है कि इससे मंगल ग्रह पर परग्रहवासियों के जीवन का प्रमाण मिलता है, लेकिन नासा इस संदर्भ में आगे अनुसंधान करने का इच्छुक नहीं है. जोसेफ का कहना है, ‘शैवाल या कवक तथा सायनोबैक्टीरिया से मिलकर बने इस कुकुरमुत्ते के आकार के मिश्रित जीव को पृथ्वी पर एपोथीसियम के नाम से जाना जाता है.’‘पॉपुलर साइंस’ में प्रकाशित रपट के अनुसार जोसेफ ने खुद को खगोल जीवविज्ञानी बताया है तथा विश्व की प्रमुख शोध पत्रिकाओं में अपने शोध पत्र प्रकाशित होने का दावा किया है.

नासा के मंगलयान ‘अपार्चुनीटि’ से जुड़े शीर्ष वैज्ञानिक स्टीव स्क्वायर्स ने कथित तौर पर कहा है कि इस चट्टान के उद्भव को लेकर संदेह बना हुआ है, तथा रहस्यात्मक है. इस चट्टान को लेकर उनकी शोध टीम अभी पसोपेश में है कि आखिर मंगलग्रह पर वह चट्टान कहां से आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola