अमेरिका की समिति ने नए वीजा विधेयक पर मुहर लगाई

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:40 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में विदेशियों को काम और नागरिकता के अवसर देने संबंधी कानून में बहु-चर्चित संशोधनों के लिए प्रस्तावित विधेयक ने अपनी पहली विधायी सीढी तय कर ली है. विधेयक को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट की संबंधित समिति ने मंजूरी दे दी है. इसके तहत देश में बिना कागज पत्र के रह […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में विदेशियों को काम और नागरिकता के अवसर देने संबंधी कानून में बहु-चर्चित संशोधनों के लिए प्रस्तावित विधेयक ने अपनी पहली विधायी सीढी तय कर ली है. विधेयक को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट की संबंधित समिति ने मंजूरी दे दी है.

इसके तहत देश में बिना कागज पत्र के रह रहे 1.1 करोड़ से ज्यादा लोगों को – जिनमें 2.6 लाख भारतीय शामिल हैं-नागरिकता प्रदान करने और विदेशी आईटी एवं साप्टवेयर इंजीनियों आदि के लिए अस्थायी काम के लिए दिए जाने वाले एच-1बी वीजा की संख्या बढ़ाने का प्रावधान है. अमेरिकी सीमेंट की समिति ने पांच दिन की चर्चा के बाद इस संशोधन को 13-5 के वोट अनुपात से अनुमोदित कर दिया. सीमाओं की सुरक्षा, आर्थिक अवसर और आव्रजन आधुनिकीकरण अधिनियम में संशोधन के लिए प्रस्तावित व्यापक आव्रजन सुधार विधेयक में 300 संशोधन शामिल किए गए हैं.

यह विधेयक अब सीनेट की मंजूरी के लिए रखा जाएगा. 100 सीटों वाली सीनेट में इसे मंजूरी के लिए 60 वोट चाहिए. सीनेट की समिति के अनुमोदन का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि यह उनकी सुधार की अवधारणा के अनुरुप है. ओबामा ने सीनेट से अपील की कि वह इस पर जल्द से जल्द विचार करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola