उर्जा क्षेत्र में सुधारवादी कदमों के खिलाफ मैक्सिको में प्रदर्शन

मैक्सिको सिटी : मैक्सिको में तेल और गैस उद्योग को विदेशी निवेश के लिए खोले जाने के कदम के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया.लोक सुरक्षा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहा जोकालो में शुक्रवार को करीब 65000 लोग जमा हुए. अधिकारी ने कहा कि करीब 2500 पुलिस अधिकारियों को […]
मैक्सिको सिटी : मैक्सिको में तेल और गैस उद्योग को विदेशी निवेश के लिए खोले जाने के कदम के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया.लोक सुरक्षा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहा जोकालो में शुक्रवार को करीब 65000 लोग जमा हुए.
अधिकारी ने कहा कि करीब 2500 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया लेकिन हिंसा की कोई घटना नहीं हुयी.
सुधार के तहत मैक्सिको के तेल उद्योग को पहली बार 75 साल में विदेशी निवेश के लिए खोला जा रहा है. कांग्रेस ने स्वीकृत कर लिया है और मैक्सिको के ज्यादातर राज्य इस पर अपनी मंजूरी दे चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










