कैरेबियाई जहाज में बीमारी की जांच कर रहे अमेरिकी अधिकारी

किंग्स्टन : अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी यूएस वजिर्न आईलैंड्स पर लंगर डालने वले उस कैरेबियाई जहाज में फैली बीमारी के कारणों की जांच कर रहे हैं जिसमें कम से कम 300 लोग अतिसार, उल्टी सहित पेट की समस्या से पीड़ित हो गए. अमेरिका के रोग नियंत्रक एवं रोकथाम केंद्र :यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेन्शन: […]
किंग्स्टन : अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी यूएस वजिर्न आईलैंड्स पर लंगर डालने वले उस कैरेबियाई जहाज में फैली बीमारी के कारणों की जांच कर रहे हैं जिसमें कम से कम 300 लोग अतिसार, उल्टी सहित पेट की समस्या से पीड़ित हो गए.
अमेरिका के रोग नियंत्रक एवं रोकथाम केंद्र :यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेन्शन: ने कहा है कि ‘‘रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल्स एक्सप्लोरर फॉर द सीज’’ में सवार 3,050 यात्रियों में से कम से कम 281 यानी करीब दस फीसदी लोगों के बीमार होने की खबर है.
बताया जाता है कि यह लोग तब बीमार हुए जब कैरेबियाई पोत मंगलवार को न्यूजर्सी के कैप लिबर्टी से रवाना हुआ था. कहा जाता है कि चालक दस के 22 सदस्यों की भी तबियत ठीक नहीं है.
कंपनी की प्रवक्ता जेनेट डियाज ने बताया कि सीडीसी के प्रतिनिधि कल दोपहर को पोत के यूएस वजिर्न आईलैंड्स के मुख्य द्वीप सेंट थॉमस में लंगर डालने के बाद उस पर पहुंचे.
प्रवक्ता ने बताया कि जहाज की अच्छी तरह सफाई की गई ताकि लोगों को बीमारी की चपेट में आने से बचाया जा सके. इस पोत को हैती जाना था लेकिन इसने अचानक प्यूर्तोरिको में लंगर डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










