बच्चे बॉल बनाकर खेल रहे थे हथगोले से,फटा,छह की मौत

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक मकान के बाहर एक हथगोले में विस्फोट होने से छह बच्चों की मौत हो गई. हंगु जिले में एक मकान के बाहर दो से छह साल के बच्चे हथगोले से खेल रहे थे तभी इसमें विस्फोट हो गया. विस्फोट में नौ अन्य लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को […]
पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक मकान के बाहर एक हथगोले में विस्फोट होने से छह बच्चों की मौत हो गई. हंगु जिले में एक मकान के बाहर दो से छह साल के बच्चे हथगोले से खेल रहे थे तभी इसमें विस्फोट हो गया. विस्फोट में नौ अन्य लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे हथगोले को गेंद बनाकर खेल रहे थे, तभी गलती से उसका सेफ्टी पिन निकल गया और उसमें ब्लास्ट हो गया. स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी सैयद अहमद ने बताया कि खेलने के दौरान यह हादसा हुआ और बच्चे पास के ही एक खुले मैदान से यह हथगोला उठा लाए थे. एक अन्य पुलिसकर्मी ने बताया कि सभी बच्चे एक ही परिवार के थे और यह परिवार पास के ही ओरकजई जनजातीय इलाके से यहां आया है, जहां आर्मी तालिबान से जंग लड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










