पाक सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन की घटना से किया इनकार

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है कि देश की सेना ने आज कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया.पाकिस्तानी सेना के सूत्रों ने बताया, हमारी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं किया. इससे पहले, दिन में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा क्षेत्र के उरी सेक्टर […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है कि देश की सेना ने आज कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया.पाकिस्तानी सेना के सूत्रों ने बताया, हमारी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं किया. इससे पहले, दिन में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा क्षेत्र के उरी सेक्टर की कमान चौकी पर बिना उकसावे के लगातार तीन घंटे तक फायरिंग की थी.
19 इंफैंटरी डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अनिल चौहान ने कहा कि फायरिंग का मकसद निश्चित तौर पर नियंत्रण रेखा के पास शांति भंग करना था.पाकिस्तान ने भारत के 65वें गणतंत्र दिवस के दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










