पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी का अपहृत पुत्र अफगानिस्तान में मिला

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के अपहृत पुत्र को अमेरिका और अफगानिस्तान की सेनाओं द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के तहत अफगानिस्तान से आज खोज निकाला गया। संदिग्ध तालिबान आतंकियों द्वारा तीन साल पहले उसका अपहरण किया गया था. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पूर्व […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के अपहृत पुत्र को अमेरिका और अफगानिस्तान की सेनाओं द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के तहत अफगानिस्तान से आज खोज निकाला गया। संदिग्ध तालिबान आतंकियों द्वारा तीन साल पहले उसका अपहरण किया गया था. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के पुत्र अली हैदर गिलानी को अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में ढूंढ निकाला गया.
‘‘ अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद हनीफ अतमर ने विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज को फोन पर सूचित किया कि अली हैदर गिलानी को आज गजनी प्रांत में ढूंढ निकाला गया है. अली को पाकिस्तान पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए आवश्यक चिकित्सा जांच की जा रही है.” पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल अली भुट्टो ने भी अली को अफगानिस्तान से ढूंढ निकाले जाने की घोषणा ट्विटर पर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




