अमेरिका ने बांग्लादेश में ताजा चुनाव का किया आह्वान

Published at :07 Jan 2014 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने बांग्लादेश में ताजा चुनाव का किया आह्वान

वाशिंगटन : अमेरिका ने बांग्लादेश में ताजा चुनाव का आह्वान किया है जो अवाम की इच्छाओं के अनुरुप हो. उसने हाल में संपन्न आम चुनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह विश्वसनीय और निष्पक्ष नहीं था. विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कहा, ‘‘इस चुनाव और इससे आगे जो […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने बांग्लादेश में ताजा चुनाव का आह्वान किया है जो अवाम की इच्छाओं के अनुरुप हो. उसने हाल में संपन्न आम चुनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह विश्वसनीय और निष्पक्ष नहीं था.

विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कहा, ‘‘इस चुनाव और इससे आगे जो कुछ भी होगा उसे लेकर हमारी गहरी चिंताएं हैं. हमारा मानना है कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनावों का अयोजन करके बांग्लादेश अभी भी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर सकता है, ऐसा जो बांग्लादेश की अवाम की नजर में विश्वसनीय हो.’’

उन्होंने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम यह उल्लेख करना चाहते हैं कि हालिया संसदीय चुनावों से हमें काफी निराशा हुयी है. खासकर, इसलिए क्योंकि बहुत सी सीटों पर चुनाव ही नहीं हुआ या सिर्फ नाम मात्र का विपक्ष था. यकीनन, हमारा मानना है कि आगे बढने के लिए चीजों का कुछ अलग तरीके से होना जरुरी है.’’ हार्फ ने कहा कि बांग्लादेश के पास एक अलग भविष्य के लिए अभी भी एक मौका है. साथ ही कहा कि, अमेरिका सभी पक्षों की ओर से हो रही हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करता है.उन्होंने कहा, ‘‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और आगे बढने के लिए बांग्लादेश को बढावा मिलना चाहिए. सभी दल और सभी पक्ष साथ आएं और इस हिंसा से आगे बढें.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola