भारत,जापान के बीच रक्षा मंत्री स्तर की बातचीत आज से

Published at :06 Jan 2014 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
भारत,जापान के बीच रक्षा मंत्री स्तर की बातचीत आज से

नयी दिल्ली : भारत और जापान के रक्षा मंत्रियों के बीच आज होने वाली बातचीत में सैन्य संबंधों को मजबूत करने के तरीकों तथा भारतीय सशस्त्र बलों को जल एवं थल में चलने वाले यान की बिक्री को लेकर चर्चा हो सकती है. रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ए के एंटनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और जापान के रक्षा मंत्रियों के बीच आज होने वाली बातचीत में सैन्य संबंधों को मजबूत करने के तरीकों तथा भारतीय सशस्त्र बलों को जल एवं थल में चलने वाले यान की बिक्री को लेकर चर्चा हो सकती है.

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ए के एंटनी एवं उनके जापानी समकक्ष इत्सुनोरी ओनोडेरा के बीच होने वाली बातचीत में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा होने की संभावना है. यह बातचीत पूर्वी चीन सागर के मुद्दे पर जापान एवं चीन के बीच हालिया तनाव की पृष्ठभूमि में हो रही है. ओनोडेरा भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आये हुए हैं तथा उम्मीद की जा रही है कि वह देश के शीर्ष राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व से मुलाकात कर द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के तरीकों के बारे में विचार विमर्श करेंगे.

विचार विमर्श के दौरान जापानी पक्ष द्वारा जापानी अमेरिकी 2 जल थल यान की भारतीय सशस्त्र बलों को बिक्री का मुद्दा उठाये जाने की संभावना है. इस यान की मदद से भारत को अपने द्वीपीय क्षेत्रों की सुरक्षा करने में सहूलियत होगी. भारत एवं जापान द्वारा समुद्री सहयोग को नियमिति किये जाने एवं संयुक्त सैन्य अभ्यास किये जाने की भी संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola