आपात स्थिति में सड़क पर उतरा विमान

न्यूयार्क : न्यूयार्क सिटी में एक छोटे विमान को आपात स्थिति में एक राजमार्ग पर उतरना पड़ा. इस घटना से सड़क पर चल रहे लोग चौंक गये लेकिन विमान सुरक्षित उतर गया और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आयी. पाइपर पीए-28 नामक विमान कल अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर ब्रोंक्स […]
न्यूयार्क : न्यूयार्क सिटी में एक छोटे विमान को आपात स्थिति में एक राजमार्ग पर उतरना पड़ा. इस घटना से सड़क पर चल रहे लोग चौंक गये लेकिन विमान सुरक्षित उतर गया और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आयी. पाइपर पीए-28 नामक विमान कल अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर ब्रोंक्स में मेजर डीगन एक्सप्रेस वे पर उतरा. यह वह इलाका है जहां राजमार्ग वैन कार्टलैंड्ट पार्क से होकर गुजरता है.
संघीय उड्डयन प्रशासन ने बताया कि तीन लोग विमान में सवार थे. सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस एवं दमकल अधिकारियों ने बताया कि पुरुष पायलट और दो महिला यात्रियों में से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










