मुर्सी समर्थकों की रैली में हिंसा, 17 की मौत

काहिरा : मिस्र के अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पद पर बहाली की मांग को लेकर पूरे मिस्र में चल रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुए संघर्ष में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राजधानी काहिरा, इस्कंदरिया (एलेक्जेंड्रिया), द […]
काहिरा : मिस्र के अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पद पर बहाली की मांग को लेकर पूरे मिस्र में चल रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुए संघर्ष में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राजधानी काहिरा, इस्कंदरिया (एलेक्जेंड्रिया), द स्वेज कैनाल सिटी ऑफ इस्लामिया, फायूम और मिनया में मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़पों में 17 लोग मारे गए हैं.
पिछले साल मुर्सी को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था. उनके समर्थक उनकी बहाली की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की हिंसक कार्रवाई के बीच उनकी संख्या घटती गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










