नेपाल की माओवादी पार्टी टूट के कगार पर

Published at :03 Jan 2014 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल की माओवादी पार्टी टूट के कगार पर

काठमांडो: प्रचंड के नेतृत्व वाली नेपाल की माओवादी पार्टी टूट के कगार पर है क्योंकि हालिया चुनाव में मिली करारी शिकस्त को लेकर उनके और पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट के बीच गंभीर मतभेद उभर कर सामने आ गए हैं. एकीकृत सीपीएन माओवादी के वरिष्ठ नेता भट्टाराई ने कहा कि चुनाव […]

विज्ञापन

काठमांडो: प्रचंड के नेतृत्व वाली नेपाल की माओवादी पार्टी टूट के कगार पर है क्योंकि हालिया चुनाव में मिली करारी शिकस्त को लेकर उनके और पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट के बीच गंभीर मतभेद उभर कर सामने आ गए हैं.

एकीकृत सीपीएन माओवादी के वरिष्ठ नेता भट्टाराई ने कहा कि चुनाव में पार्टी को मिली शिकस्त की नैतिक जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को अपने..अपने पद सोपान के अनुरुप लेना चाहिए और यह स्पष्ट है कि पार्टी अध्यक्ष को इसके लिए अधिक जवाबदेह होना चाहिए.यहां अपने आवास में कल कुछ चुने हुए पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत के दौरान भट्टाराई ने कहा कि जिम्मेदारी लेना विभिन्न तरीके से संभव हो सकता है.पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रचंड को पार्टी की करारी शिकस्त की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.भट्टाराई ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची तैयार करते वक्त प्रचंड ने न तो उनसे सलाह ली न ही वरिष्ठ नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ से बात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola