मुशर्रफ ने पाकिस्तानी सरकार की पेशकश खारिज की

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान सरकार की उस पेशकश को ‘‘धन्यवाद के साथ’’ खारिज कर दिया है जिसमें उसने उनकी बीमार मां को दुबई से पाकिस्तान लाने की बात कही थी. कल सरकार द्वारा की गई पेशकश के बारे में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर मुशर्रफ की प्रवक्ता आसिया इशक ने […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान सरकार की उस पेशकश को ‘‘धन्यवाद के साथ’’ खारिज कर दिया है जिसमें उसने उनकी बीमार मां को दुबई से पाकिस्तान लाने की बात कही थी.
कल सरकार द्वारा की गई पेशकश के बारे में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर मुशर्रफ की प्रवक्ता आसिया इशक ने कहा, ‘‘धन्यवाद लेकिन लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास न करें.’’सरकार ने कहा कि वह मानवता के नाते मुशर्रफ की 95 वर्षीय मां को दुबई से एक विशेष विमान या हवाई एंबुलेंस में लाने को तैयार है ताकि दोनों मिल सकें. सरकार ने उनकी मां को चिकित्सकीय सुविधा भी मुहैया कराने की पेशकश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










