अमेरिका कहा, नरेंद्र मोदी पर वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं

Published at :27 Dec 2013 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका कहा, नरेंद्र मोदी पर वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं

वॉशिंगटन : नरेंद्र मोदी पर अपनी वीजा नीति में किसी तरह का बदलाव न होने की बात पर जोर देते हुए अमेरिका ने आज कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार वीजा के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र हैं और उनके द्वारा आवेदन करने के बाद अमेरिकी कानून के मुताबिक उसकी समीक्षा की […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : नरेंद्र मोदी पर अपनी वीजा नीति में किसी तरह का बदलाव न होने की बात पर जोर देते हुए अमेरिका ने आज कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार वीजा के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र हैं और उनके द्वारा आवेदन करने के बाद अमेरिकी कानून के मुताबिक उसकी समीक्षा की जाएगी.

विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, हमारी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. गुजरात के मुख्यमंत्री के बाबत हमारी लंबे समय से नीति रही है कि वह वीजा के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र हैं और किसी अन्य आवेदक की तरह उन्हें इसकी समीक्षा का इंतजार करना होगा.

प्रवक्ता ने कहा, यह समीक्षा अमेरिकी कानून के मुताबिक की जाएगी. इसका नतीजा क्या होगा, इसके बारे में मैं अटकल नहीं लगा सकता. मोदी को 2005 में अमेरिका ने राजनयिक वीजा देने से इंकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola