चीन ने भारत-पाकिस्तान वार्ता का स्वागत किया

बीजिंग: चीन ने भारत और पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम कायम रखने के लिए किए गए प्रयासों एवं प्रगति का स्वागत किया है. चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कल दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) की बैठक के मद्देनजर यह बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों […]
बीजिंग: चीन ने भारत और पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम कायम रखने के लिए किए गए प्रयासों एवं प्रगति का स्वागत किया है.
चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कल दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) की बैठक के मद्देनजर यह बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास के लिए महत्वपूर्ण है.
भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम बरकरार रखने की मौजूदा यवस्थाओं में नए सिरे उर्जा संचार करने फैसला किया है. वाघा सीमा पर आज दोनों देशों के डीजीएमओ की कल बैठक हुई जिसमें यह सहमति बनी। 14 साल के बाद दोनों डीजीएमओ की आमने-सामने बातचीत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










