ePaper

सुषमा ने श्रीलंका में तमिल नेताओं से मुलाकात की

Updated at : 06 Feb 2016 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
सुषमा ने श्रीलंका में तमिल नेताओं से मुलाकात की

कोलंबो : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी टीएनए के अध्यक्ष आर संपतन समेत पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और इन नेताओं ने सुषमा को अल्पसंख्यक समुदाय के साथ सुलह की प्रक्रिया को आगे बढाने में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने […]

विज्ञापन

कोलंबो : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी टीएनए के अध्यक्ष आर संपतन समेत पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और इन नेताओं ने सुषमा को अल्पसंख्यक समुदाय के साथ सुलह की प्रक्रिया को आगे बढाने में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट किया, ‘‘राजनीतिक दलों के कई नेताओं से मुलाकात हो रही है. विपक्ष के नेता और टीएनए नेता आर संपतन ने सुषमा स्वराज से मुलाकात की.” कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने कहा, ‘‘तमिल नेशनल अलायंस के नेताओं ने सुलह प्रक्रिया, राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढाने में पिछले साल जनवरी से सरकार द्वारा किये गये अनेक प्रयासों पर मंत्री को जानकारी दी और श्रीलंका में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार के साथ काम करने के लिए तैयारी जताई.
” सुषमा ने ईस्टर्न प्रोविंस के मुख्यमंत्री नजीर अहमद और श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की.बाद में उन्होंने तमिल प्रोग्रेसिव अलायंस और भारतीय मूल की तमिल पार्टी सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की. श्रीलंका सरकार ने पिछले साल सत्ता में आने के बाद से सुलह प्रक्रिया के लिए प्रयास किये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola