तालिबान आतंकियों ने कहा, स्कूल और कॉलेज में बच्चों पर हमला जारी रहेगा
Updated at : 22 Jan 2016 7:47 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली/इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बाचा खान विश्वविद्यालय पर हमला करने वाले चार आतंकियों का वीडियो फुटेज आज तालिबान के एक कमांडर ने जारी किया. उसने वीडियो जारी करने का बाद साफ कहा कि पाकिस्तान में आगे भी बच्चों पर हमले जारी रहेंगे. हम बच्चों को निशाना बना रहे हैं और स्कूल और कॉलेज पर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली/इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बाचा खान विश्वविद्यालय पर हमला करने वाले चार आतंकियों का वीडियो फुटेज आज तालिबान के एक कमांडर ने जारी किया. उसने वीडियो जारी करने का बाद साफ कहा कि पाकिस्तान में आगे भी बच्चों पर हमले जारी रहेंगे. हम बच्चों को निशाना बना रहे हैं और स्कूल और कॉलेज पर हम इसी तरह हमले करते रहेंगे.
समाचार एजेंसी रायटर्स को दिये एक इंटरव्यू में कमांडर उमर मंसूर ने कहा कि हम इन बच्चों को निशाना इसलिए बना रहे हैं क्योंकि यह आगे जाकर सेना ज्वाइन करेंगे सरकार का हिस्सा बनेंगे. सरकार भी इन्हें इसी उद्देश्य से तैयार कर रही है. तालिबान द्वारा जारी किये गये इस वीडियो में मंसूर लंबी दाढ़ी में नजर आ रहा है. उसने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हम अब सेना की छावनी, नेताओं के ठिकाने पर हमला नहीं करेंगे हम उन्हें वहां मारेंगे जहां से वो तैयार होते हैं . स्कूल और विश्वविद्यालय से ही ये तैयार होते हैं हमारा हमला स्कूल और विश्वविद्यालय में जारी रहेगा.
दूसरी तरफ स्कूल पर हमले को लेकर तालिबान दो गुटों में बटा दिख रहा है. एक गुट ने स्कूल में हुए हमले को इस्लाम विरोधी बताते हुए कहा कि यह हमारे उदेश्यों के खिलाफ है. तालिबान के गुटों में बदलने से यह साफ है कि अब पाकिस्तान के लिए खतरा दोतरफा हो गया है. एक जो इस्लाम के साथ रहकर पाकिस्तान पर हमला करेगा तो दूसरा गुट स्कूल और कॉलेज में मासूम बच्चों पर हमला जारी रखेगा.
तालिबान द्वारा जारी किये गये वीडियो में चार लड़ाकों को दिखाया गया है जिसमें वह हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं. पाकिस्तान के बाचा विश्वविद्यालय में हुए हमले में इन्ही चार आतंकियों के शामिल होने की खबर आ रही है. पाकिस्तान में पेशावर स्कूल में हुए हमले के बाद पाकिस्तान ने तालिबान आतंकियों पर हमले तेज कर दिये थे. तालिबान ने उस वक्त धमकी देते हुए कहा था कि हम इसका जवाब देंगे. तालिबान पाकिस्तान में इस्लामी कानून लागू करने के लिए लड़ रहा है. ऐसे में आतंकियों को आईएसआईएस का भी साथ मिल रहा है जिससे आतंकी और ताकतवर हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




